Friday, April 3, 2026
Homeविधि एवं न्याययेदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में सुनवाई से सीजेआई ने...

येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में सुनवाई से सीजेआई ने खुद को किया अलग

नई दिल्ली(हि.स.)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित ने खुद को अलग कर लिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि वह मामले की सुनवाई नहीं कर सकते हैं।

22 जुलाई को येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। तत्कालीन चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था।

मामला 2006-07 का है जब येदियुरप्पा कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री थे। येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ उद्योगपतियों को जमीन देने के लिए उन्हें डिनोटिफाई किया था। इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने 21 दिसंबर, 2015 को एफआईआर दर्ज की थी। लोकायुक्त से वासुदेव रेड्डी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत शिकायत की थी।

संजय/पवन/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular