Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूरोप जा रहे प्रवासियों से भरी नौका लीबिया तट के पास पलटी,...

यूरोप जा रहे प्रवासियों से भरी नौका लीबिया तट के पास पलटी, 60 लोगों की मौत

काहिरा (हि.स.)। लीबिया तट के नजदीक यूरोप जा रहे प्रवासियों की नौका पलटने से उसमें सवार कम से 60 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के अनुसार भूमध्य सागर के इस हिस्से में गुरुवार-शुक्रवार की रात नौका पलटने की ताजा घटना है। बेहतर जीवन की तलाश में अवैध रूप से यूरोप जाने की इच्छा रखने वाले अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने एक बयान में बताया कि नाव 86 प्रवासियों को ले जा रही थी और तेज लहरों के कारण लीबिया के जुवारा शहर के नजदीक पलट गई और 61 लोग डूब गए। यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसके विमान ने गुरुवार शाम को लीबिया के नजदीक आंशिक रूप से खराब रबर की नाव का पता लगाया।

फ्रंटेक्स एजेंसी ने कहा, प्रतिकूल मौसम के कारण लोग गंभीर खतरे में थे, लहरें 2.5 मीटर की ऊंचाई तक उठ रही थीं।

संकट में फंसे प्रवासियों के लिए एक हॉटलाइन ‘अलार्म फोन’ ने एक ट्वीट में कहा कि नौका पर सवार कुछ प्रवासी स्वयंसेवी समूह और लीबियाई तटरक्षक सहित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। लीबियाई तट रक्षक के प्रवक्ता पूरे प्रकरण पर तुरंत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के प्रवक्ता फ्लेवियो डि जियाकोमो ने बताया कि इस वर्ष मध्य यूरोपीय इस मार्ग पर 2,250 से अधिक लोग मारे गए।

अजीत तिवारी/वीरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular