Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी 75 प्लस के लिए कमजोर बूथों को दिया जाएगा बूस्टर डोज...

यूपी 75 प्लस के लिए कमजोर बूथों को दिया जाएगा बूस्टर डोज : विजय बहादुर

– प्रदेश में भाजपा के 25000 बूथ कमजोर

– चिन्हित बूथों को मजबूत बनाने की कवायद शुरू

मीरजापुर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी 75 प्लस टारगेट को एचीव करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने बीमार व कमजोर बूथों को बूस्टर डोज देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी लक्ष्य को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक जिले के कमजोर बूथों की कमजोरी तलाशी।

नगर के बरौधा कचार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के एक लाख 72 हजार बूथों में लगभग 25 हजार बूथ कमजोर बूथ के रूप में चिन्हित किए गए हैं। उनकी कमियों को जानकर उनके उपचार करते हुए मजबूत किए जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्बाध आठ साल के कार्यकाल में लोगों के जीवन में बदलाव आए हैं। सुंदर और चिकनी सड़कें, एक्सप्रेस वे, नेशनल हाई-वे, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, नि:शुक्ल बिजली कनेक्शन, नि:शुल्क राशन, आवास योजना, स्वच्छता का प्रतीक शौचालय के उपयोग से लोगों के जीवन में बेहतरी आने से सोच में बदलाव आया है। भाजपा नेता ने कहा कि आठ साल में बैंक एकाउंट में क्रांतिकारी रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। सब्जी वाला भी गूगल पे से लेन-देन कर रहा है। अपनी दुकान में गूगल पे सिस्टम लगा रखा है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular