Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी से भाजपा गयी तो देश से साफ जो जायेगी : ममता...

यूपी से भाजपा गयी तो देश से साफ जो जायेगी : ममता बनर्जी

लखनऊ (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यदि यहां से भाजपा गयी तो पूरे देश से साफ हो जायेगी। अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग उत्तर प्रदेश में सपा को जिताइये। बंगाल और उत्तर प्रदेश में अच्छा रिश्ता कायम किया। इसके लिए अखिलेश यादव का शुक्रिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से सपा को जिताने की अपील की।

ममता ने कहा कि अगर अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता। यहां पर भाजपा की रैली अच्छे से चलेगी। कितनी लाश भाजपा ने गंगा नदी में फेंकी, इसके लिए भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। हाथरस कांड पर भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंनकाउन्टर के नाम पर उत्तर प्रदेश में कितने लोगों को मारा गया। भाजपा इतिहास बदल रही है। ममता ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। बड़ी- बड़ी बातें की जाती हैं। ममता बनर्जी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular