Saturday, March 7, 2026
Homeखेलयूपी सीनियर ताइक्वांडो पूमसे सलेक्शन ट्रायल रविवार को,70 खिलाड़ी लेंगे भाग

यूपी सीनियर ताइक्वांडो पूमसे सलेक्शन ट्रायल रविवार को,70 खिलाड़ी लेंगे भाग

वाराणसी (हि.स.)। आगामी अक्टूबर माह में होने वाली सीनियर विश्व ताइक्वांडो पूमसे सलेक्शन ट्रायल के लिए जिला ताइक्वांडो संघ भी तैयारी में लगा हुआ है। जिला ताइक्वांडो संघ ने 19 सितम्बर रविवार को बी आर फाउंडेसन परिसर में उत्तर प्रदेश की सीनियर पूमसे टीम का सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया है।

सेलेक्शन ट्रायल पूर्वाह्न 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। इसमें पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 70 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को ये जानकारी जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ये सलेक्शन ट्रायल जिला संघ द्वारा निशुल्क आयोजित किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को अगले महीने अक्टूबर माह मे होने वाली आगामी विश्व ताइक्वांडो ओपन पूमसे चैलेंज में प्रतिभाग करने के लिए संघ द्वारा पूर्णतः प्रायोजित भी किया जायेगा।

सत्य वर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश मे चार-चार उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ चल रहे है। पर कोई भी संघ खिलाड़ियों के हित के लिए आगे नहीं आ रहा। खिलाड़ियों के हित के लिए जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी ने ये कदम उठाया गया है।

संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने बताया की संघ का उद्देश्य सिर्फ आगामी विश्व ताइक्वांडो ओपन पूमसे चैलेंज के लिए प्रोत्साहित करना नहीं है। बल्कि अगले वर्ष होने वाली एशियन गेम्स के लिए भी हर संभव मदद और प्रोत्साहन करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular