Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी सरकार 50 की उम्र में रिटायर करने का कोई आदेश नहीं...

यूपी सरकार 50 की उम्र में रिटायर करने का कोई आदेश नहीं दिया

-अवधभूमि न्यूज अकाउंट द्वारा चलाई गई फेक न्यूज

-उप्र: कर्मचारी नियमानुसार सेवा पूर्ण होने पर ही होंगे सेवानिवृत्त

लखनऊ(हि.स.)। सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ शरारती तत्व के लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह पोस्ट कर रहे हैं। कई मीडिया संस्थान इस ट्वीट को सत्य मानकर खबर बनाकर चला दे रहे हैं। हाल में ही कई चैनलों व अखबारों में ऐसी खबरे प्रसारित होने की बात सामने आयी है कि राज्य सरकार 50 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को रिटायर कर रही है। जब शासन ने इस प्रकरण को संज्ञान में लिया और जांच किया तो पाया गया कि सोशल मीडिया में किए गए ट्वीट भ्रामक है।

इनफो उत्तर प्रदेश फास्ट चेक ट्वीटर अकाउंट से शनिवार को इस मामले में ट्वीट कर बताया कि बीते दिनों अवधभूमि न्यूज नाम के एक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया कि 50 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को सरकार रिटायर करेंगी। इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस ट्वीट को सत्य मानकर कई चैनलों व अखबारों ने भी खबरें प्रसारित की। मामले को फौरन शासन ने संज्ञान में ले लिया और जांच की तो पाया गया कि यह ट्वीट पूरी तरह भ्रामक है।

सरकार के तरफ से इसका खंडन किया गया है। शनिवार को सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 50 की उम्र में रिटायर करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। कर्मचारी नियमानुसार सेवा पूर्ण होने पर ही रिटायर होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अवधभूमि न्यूज एकाउंट द्वारा चलायी जा रही खबर तथ्यहीन है। साथ ही सरकार ने कहा है कि ऐसी खबरों का प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular