– कानपुर देहात में खबर दिखाये जाने को लेकर पत्रकारों पर दर्ज हुआ मुकदमा
– पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कानपुर प्रेस क्लब कमिश्नर को सौपेंगा ज्ञापन
कानपुर (हि.स.)। कानपुर देहात में स्कूली बच्चों को ठंड में योगा की खबर को प्रसारित करने पर यहां के बीएसए ने तीन पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर इसकी कड़ी निंदा करते हुए यूपी सरकार को घेरा है। कहा कि यूपी सरकार चाहती है कि पत्रकार केवल सरकारी प्रवक्ता बन जाये।
कानपुर देहात के तीन पत्रकारों के खिलाफ हुए एफआईआर को लेकर कानपुर प्रेस क्लब ने भी कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने कहा कि इस मामले में वह कानपुर मंडल के मंडलायुक्त राजशेखर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेंगे। साथ ही साथ पत्रकारों पर दर्ज हुए एफआईआर को पुलिस द्वारा वापस कराये जाने की मांग रखी जायेगी। पत्रकारों के खिलाफ हुए एफआईआर को लेकर कानपुर के पत्रकारों में काफी रोष है। मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट के जरिये यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि भीषण सर्द में ठिठुरते बच्चों की खबर दिखाना अपराध है ? मिड डे मील में खराब खाना की खबर दिखाना अपराध है? कोरोना काल में हुए घोटालों की खबर दिखाना अपराध है?
उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर माती के ईको पार्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला शंखवार, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा योगा एवं शारीरिक व्यायाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मीडिया में यह खबर दिखायी गई कि बच्चे ठंड से ठिठुरते रहे।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
यूपी सरकार चाहती है कि पत्रकार केवल सरकारी प्रवक्ता बन जाये : प्रियंका वाड्रा
RELATED ARTICLES
