Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी सरकार गरीबों को मई व जून में निशुल्क देगी खाद्यान्न

यूपी सरकार गरीबों को मई व जून में निशुल्क देगी खाद्यान्न

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड की इस विभीषिका के बीच राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार पीडीएस के अंतर्गत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारक को मई और जून माह में नि:शुल्क राशन प्रदान करेगी। इसमें ई-पॉश मशीनों से नेशनल राशन पोर्टिबिलिटी की सुविधा के साथ अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा यह राशन भारत सरकार द्वारा एनएफएसए अंतर्गत मई-जून माह के लिए घोषित नि:शुल्क राशन के अतिरिक्त होगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग व अफसरों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को टीम इलेवन के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन की दिशा में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के रिकवरी दर में हर दिन सुधार देखने को मिल रहा है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में 35,903 लोग कोविड से लड़ाई जीत कर स्वस्थ हुए हैं। सभी प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप आचरण करें। मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी के सिद्धांत को व्यवहार में लाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular