Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी सरकार का बजट है घिसापिटा व अविश्वसनीय: मायावती

यूपी सरकार का बजट है घिसापिटा व अविश्वसनीय: मायावती

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार-2.0 ने अपना पहला बजट गुरुवार को यूपी विधानसभा में पेश कर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 06 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट पेश किया। यूपी सरकार के इस बजट को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घिसापिटा व अविश्वसनीय बताया है।

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि यूपी सरकार का यह बजट प्रथम दृष्टया वही घिसापिटा व अविश्वनीय है। जनहित एवं जनकल्याण में भी खासकर प्रदेश में छाई हुई गरीबी, बेरोजगारी व गड्ढायुक्त बदहाल स्थिति के मामले में अंधे कुएं जैसा है, जिससे यहां के लोगों के दरिद्र जीवन से मुक्ति की संभावना लगातार क्षीण होती जा रही है।

आगे कहा कि प्रदेश के करोड़ों लोगों के जीवन में थोड़े अच्छे दिन लाने के लिए कथित डबल इंजन की सरकार द्वारा जो बुनियादी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए थे, वे कहां किए गए। स्पष्टतः नीयत का अभाव है तो फिर वैसी नीति कहां से बनेगी। जनता की आंख में धूल झोंकने का खेल कब तक चलेगा?

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular