Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी विस चुनाव : राजा भइया की पार्टी ने घोषित किए 11...

यूपी विस चुनाव : राजा भइया की पार्टी ने घोषित किए 11 उम्मीदवार

लखनऊ (हि.स.)। विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसके साथ ही पार्टी का 22 सूत्री सेवा संकल्प पत्र भी जारी किया गया।

पार्टी के प्रधान महासचिव शैलेन्द्र सरोज ने पत्रकारों को बताया कि प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भइया को उम्मीदवार बनाया गया है। जिले की बाबागंज सीट से विनोद सरोज, प्रयागराज की दो सीटों- सोरांव से डॉ सुधीर रॉय और फाफामऊ से लक्ष्मी नारायण जायसवाल, जालौन के उरई से विजय चौधरी अहिरवार, गोंडा के गौरा से डॉ श्याम नारायण वर्मा, बहराइच के कैसरगंज से मोहम्मद हजरतदीन अंसारी, जालौन के माधौगढ़ से डॉ बृजेश सिंह राजावत, बदायूं के बिल्सी से शैलेन्द्र मिश्र, सोनभद्र के राबर्टगंज से वीरेंद्र मौर्य और एटा के जलेसरगंज विधानसभा क्षेत्र से धीरज धोबी को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसानों के नाम पर पार्टी का गठन हुआ और इसी कारण घोषणा पत्र में किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। हम अपनी बातों पर कटिबद्ध रहेंगे।

शरद/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular