आगरा (हि.स.)। यूपी विधानसभा चुनाव के पश्चात अब यूपी विधान परिषद् चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के चलते आज आगरा- फ़िरोज़ाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे नामांकन कराने के लिए समर्थकों संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद अब विधान परिषद् चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धीरे- धीरे कर पार्टियां अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही हैं। भाजपा ने भी आगरा- फ़िरोज़ाबाद सीट से अपने प्रत्याशी के रूप में विजय शिवहरे को मैदान में उतारा है। अपने नाम की घोषणा होने के पश्चात सोमवार दोपहर को विजय शिवहरे अपने प्रत्याशियों समेत जुलूस निकालते हुए नामांकन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। विजय शिवहरे अपने आगरा- फ़िरोज़ाबाद के प्रत्याशियों समेत सर्वप्रथम बाल्मीकि वाटिका पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय तक समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।
श्रीकांत
