Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा सचिवालय में जींस और टी-शर्ट पहन कर आने पर लगा...

यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस और टी-शर्ट पहन कर आने पर लगा प्रतिबंध


लखनऊ । यूपी विधानसभा सचिवालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ है। सचिवालय में आने वाले कर्मचारी और अधिकारी अब जींस और टी-शर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। जींस और टी-शर्ट पहनने पर यहां रोक लगा दी गई। विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि सचिवालय की गरिमा के अनुरूप ही अधिकारी और कर्मचारी कपड़े पहनेंगे। सचिवालय में टी-शर्ट और जींस पर बैन को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को एक सभ्य ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए, हालांकि यह परिभाषित नहीं है। यह कोई निर्देश नहीं बल्कि एक सलाह है। उन्होंने कहा कि अनुपालन नहीं करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि हमारे कर्मचारी शालीन कपड़े नहीं पहनते हैं, लेकिन विधानसभा में आने वाले लोगों को इसे शानदार तरीके से करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular