Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी रोडवेज के तीस से अधिक अधिकारियों की प्रोन्नति

यूपी रोडवेज के तीस से अधिक अधिकारियों की प्रोन्नति

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। डीपीसी के बाद परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने प्रधान प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, एआरएम समेत तीस से अधिक अफसरों को प्रोन्नति दी है। डीवी सिंह गोरखपुर क्षेत्र, राजीव चौहान मुख्यालय और एके झा को प्रधान प्रबंधक संचालन पद पर प्रोन्नत किया गया है। मनोज कुमार आगरा क्षेत्र, अशोक कुमार नोएडा, एके सिंह गाजियाबाद, केके शर्मा झांसी, सुग्रीव कुमार रॉय वाराणसी रीजन को प्रोन्नति देकर एआरएम से आरएम बनाया गया है। विभा पांडेय, दीपक वर्मा, रमेश सिंह विष्ट, रंजना श्रीवास्तव और राधेश्याम को गोरखपुर रीजन में एआरएम बनाया गया है। वहीं प्रमोद कटियार को प्रभारी लालगंज डिपो, राजेश कुमार बदायूं डिपो, राजकुमार प्रभारी राठ डिपो बनाया गया है। राधेश्याम को गोरखपुर क्षेत्र भेजा गया है। अनुराग यादव नोएडा डिपो, श्वेता सिंह बीएसएम कैसरबाग डिपो, लोकेश कुमार राजपूत अलीगढ़ डिपो, यजुवेंद्र कुमार मुख्यालय का पदभार दिया गया है। इसके अलावा सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी अजय कुमार मेहरोत्रा और अजय महेश्वरी को पदभार सौंपा गया है। पंकज कपूर को अयोध्या, श्यामसुंदर कपूर लखनऊ और संतोष कुमार को मुख्यालय में सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी का पदभार दिया गया है। गजानन सिन्हा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विक्रांत पवार और सुरेंद्र प्रताप यादव को सहायक प्रबंधक विधि पद पर तैनाती दी गई है। राधेश्याम मिश्र को सहायक विधि अधिकारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular