Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में 18 साल से ऊपर के लोगों का फ्री वैक्सीनेशन

यूपी में 18 साल से ऊपर के लोगों का फ्री वैक्सीनेशन


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने आगामी एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका फ्री लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई कैबिनेट की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय किया गया। योगी मंत्रिमंडल ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने की इजाजत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और बड़े स्तर के टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना वायरस को काबू करने में सहायता हासिल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार टीकाकरण कार्यक्रम को अपने संसाधनों से आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular