यूपी में कोरोना संक्रमण के कारण कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेल में 10 मई तक छुट्टी रखने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएगी। आज (शुक्रवार) रात 08 बजे से मंगलवार सुबह 07 बजे तक तक के साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान औद्योगिक गतिविधियां यथावत संचालित होती रहेंगी। टीकाकरण के लिए आवागमन करने वालों को भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी। आवश्यकतानुसार पास जारी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड कार्य में आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मेडिकल/नर्सिंग/फार्मेसी के अंतिम वर्ष के छात्रों का सहयोग लिया जाए। एक्स आर्मी मैन, सेवानिवृत्त मेडिकल स्टाफ की सेवाएं ली जानी चाहिए। आयुष विभाग द्वारा जागरूकता प्रसार के दृष्टिगत विशेष प्रयास किये जाने की जरूरत है। घर-घर आयुष काढ़ा उपलब्ध कराया जाए। इम्यूनिटी बढ़ाने के संबंध में आयुष विधियों के सरल उपायों से लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए। आयुष कवच एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। इसके लिए फायर विभाग के वाहनों का भी उपयोग किया जाए। को सुचारू रखा जाए।
