Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में सौ दिनों में बड़ा बदलाव दिखेगा : सोमेंद्र तोमर

यूपी में सौ दिनों में बड़ा बदलाव दिखेगा : सोमेंद्र तोमर

मेरठ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में सौ दिन में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली जाएगी। भ्रष्टाचारियों की शिकायत के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा।

डॉ. तोमर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजधानी है और शहर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में मेरठ देश के अग्रणी शहरों में शुमार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेतृत्व ने उन्हें ऊर्जा मंत्रालय देकर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरकर दिखाएंगे। जल्दी ही सभी को बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल विवि के निर्माण के बाद मेरठ को खेल नगरी के रूप में पहचाना जाएगा। भ्रष्टाचारियों पर अंकुश के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। 2017 में ऊर्जा विभाग में बदलाव का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह 2027 तक भी जारी रहेगा। मंत्री ने कहा कि नए बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर किया जा रहा है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular