प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना पर लगाम लगाने में सफलता हासिल कर ली है। यूपी में सोमवार को किसी भी जिले में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई। कोरोना काल के शुरू से अब तक पहली बार ऐसा हुआ है जह 24 घंटों में एक भी मौत नहीं दर्ज की गई है। इसके साथ ही अब तक पूरे प्रदेश मे सबसे कम नए मामले भी सामने आए हैं। सोमवार को जहां प्रदेश में केवल 70 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं मंगलवार को 113 नए मामलों की पुष्टि की गई, जो पिछले कई महीनों में अब तक के सबसे कम आंकड़ें हैं। 37 जिले ऐसे हैं जहां से एक भी कोरोना का नया मामला बीते 24 घंटों में सामने नहीं आया है। जहां एक ओर 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 18 करोड़ आबादी तक योगी सरकार की सर्विलांस टीमें पहुंच चुकीं हैं, वहीं दूसरी ओर सर्वाधिक जांच व टीकाकरण के मामले में भी कई प्रदेशों को पछाड़ यूपी नंबर वन पर काबिज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में यूपी ने कोरोना के खिलाफ सफलता हासिल की है। सकारात्मक कोविड मैनेजमेंट के साथ कोरोना मुक्त प्रदेश की ओर बढ़ते यूपी के कदम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत हो गया है। सर्वाधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में 75 जिलों में से 37 में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया, जो अपने आप में योगी सरकार की एक बड़ी सफलता है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 4000 से घटकर महज तीन हजार पहुंच गई है।
यह भी पढें : 35 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
