Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में बीते 24 घंटे में मिले सिर्फ 90 नए संक्रमित केस

यूपी में बीते 24 घंटे में मिले सिर्फ 90 नए संक्रमित केस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार दम तोड़ता दिख रहा है। राज्य में सिर्फ 1428 एक्टिव केस बचे हैं। आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में 19वें नंबर पर है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ 90 नए केस आए हैं। यूपी के अलीगढ़, ललितपुर, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 37 जिले ऐसे हैं जहां एक भी केस नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में 2,56,975 नमूनों की जांच हुई और 134 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। राज्य में अब रिकवरी रेट 98.6 फीसद है। यहां कुल पॉजिटिविटी दर 2.70 फीसद है। देश में सर्वाधिक नमूनों 6 करोड़ 13 लाख 38 हजार 782 की जांच यूपी ने की है।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश में केस न्यूनतम होने के बावजूद जांच बढ़ रही और सर्वाधिक टीकाकरण हो रहा है। 13 जुलाई तक लोगों को रिकॉर्ड कुल 3 करोड़ 85 लाख 52 हजार 627 डोज टीके के लग चुके हैं। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 1 करोड़ 37 लाख 68 हजार 56 और 45 साल से अधिक आयु के लोगों को 2 करोड़ 14 लाख 63 हजार 531 डोज टीके के लगाए जा चुके हैं। यूपी को लेकर विशेषज्ञों की तमाम आशंकाएं निर्मूल साबित हुईं हैं। पांच मई से विशेष अभियान के तहत 70 हजार से अधिक निगरानी समितियां डोर टू डोर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। संभावित कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क सरकार लक्षणयुक्त बच्चों और युवाओं को अलग-अलग निशुल्क मेडिसिन किट बांट रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular