Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में फिर खुले स्कूल

यूपी में फिर खुले स्कूल

लखनऊ | करीब छह महीने बाद आज कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ माध्यमिक स्कूल खुल गए हैं। काफी समय बाद स्कूलों में चहल-पहल दिखी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश मिला। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक स्कूल केवल पांच दिन खुलेंगे। स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई। विशेष सचिव शम्भु कुमार, नेहा प्रकाश, उदय भानु त्रिपाठी को बाराबंकी, फतेहपुर, मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह शिक्षा निदेशक विनय पाण्डेय को लखनऊ, अपर निदेशक मंजू शर्मा को सीतापुर, महेन्द्र देव को मेरठ, अंजना गोयल को प्रतापगढ़, यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला को प्रयागराज, जेडी बरेली अजय कुमार को बदायूं व शाजहांपुर, जेडी वाराणसी प्रदी कुमार को चंदौली व जौनपुर, डीडी विकास श्रीवास्तव को वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। डायट प्राचार्य व उप प्राचार्य, सहायक निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ समेत 60 अधिकारियों को निरीक्षण करना होगा। सभी को अलग-अलग ब्लॉक या नगर या ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम एक और न्यूनतम 10 स्कूलों की व्यवस्था का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की रिपोर्ट शाम तक निदेशालय भेजनी होगी। जिन स्कूलों में कमियां पाई जाएंगी उनका निराकरण शिक्षा निदेशक व सचिव यूपी बोर्ड द्वारा दूर करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular