Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी...

यूपी में पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी – बंशराज दुबे

– आप के प्रदेश अध्यक्ष छात्र संगठन ने की छात्रों से मुलाकात
फिरोजाबाद (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बंशराज दुबे ने मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह तैयारी अगाामी 2022 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। 
आप के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे एक कोचिंग सेंटर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र देश की नींव हैं। छात्रों को इस देश की राजनीति में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जब तक इस देश से भ्रष्ट पार्टियों को और भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर नहीं किया जाएगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश के सभी छात्रों को मिलकर एक ईमानदार पार्टी का साथ देना चाहिए तभी छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। 
छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार जिला पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में हर वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है और मिशन 2022 की तैयारी भी हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और यह आगामी जिला पंचायत चुनाव 2022 की तैयारी के लिए पहला कदम और मील का पत्थर साबित होगा।
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल को चुनाव का मुद्दा बनाएगी जिसमें पूरे प्रदेश में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ्री साफ पानी फ्री बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों जैसी शिक्षा फ्री और पूरे प्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों से भी अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था आम आदमी पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे।
कार्यक्रम में रघुनंदन गुप्ता, शीलेन्द्र वर्मा, भूपेंद्र निषाद, निर्मल कुमार, राजेश वर्मा, राजकुमार बाल्मीक, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र शर्मा, शुनील कुमार, नरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular