Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में नौ आईपीएस के ट्रांसफर, पांच जिलों के पुलिस कप्तान बदले

यूपी में नौ आईपीएस के ट्रांसफर, पांच जिलों के पुलिस कप्तान बदले

लखनऊ : यूपी सरकार ने नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें पांच जिलों झांसी, महोबा, मैनपुरी, फिरोजाबाद व हरदोई के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।प्रतीक्षारत आईपीएस शिवहरि मीना को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि झांसी के एसएसपी रोहन पी कनय को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक के पद पर भेज दिया गया है।

चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज की सेनानायक सुधा सिंह को महोबा, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र के सेनानायक अशोक कुमार राय को मैनपुरी, नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक अशोक कुमार चतुर्थ को फिरोजाबाद तथा एसपी फिरोजाबाद अजय कुमार को हरदोई का एसपी बनाया गया है। महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र का सेनानायक, मैनपुरी के एसपी अविनाश पांडेय को चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक तथा हरदोई के एसपी अनुराग वत्स को नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular