Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में धान खरीद के लिए सीएम योगी का नया आदेश, आधार...

यूपी में धान खरीद के लिए सीएम योगी का नया आदेश, आधार से लिंक मोबाइल पर ही आएगा ओटीपी

गोरखपुर | गेहूं खरीद में अविश्वसनीय बदलाव लाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्तूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए किसानों के लिए बुधवार से पंजीकरण लिंक उपलब्ध करा दिया गया। पंजीकरण के लिए आधार में लिंक मोबाइल नम्बर दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। 16 अगस्त से धान पंजीकरण शुरू होना था लेकिन जरूरी अपडेशन के कारण किसान चाह कर भी पंजीकरण नहीं करा पा रहे थे। पंजीकरण के लिए 24 घंटे में 3 बार ही OTP भेजा जाएगा। यह OTP मात्र 10 मिनट के लिए वैध होगा। किसानों को यह सुविधा भी दी गई है कि उन्हें अब बैंक विवरण पंजीकरण के समय भरना अनिवार्य नहीं होगा बल्कि भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा।धान के एक-एक दाने का मूल्य किसानों को मिलने से उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular