Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में गोशालाओं में लगाए जाएंगे ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

यूपी में गोशालाओं में लगाए जाएंगे ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

लखनऊ । कोरोना महामारी के कारण उपजे विषम हालात के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर जिले में गायों के संरक्षण के लिए हेल्प डेस्क गठित करने के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री जन संपर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी गोशालाओं में गायों तथा अन्य जानवरों के लिए ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जन संपर्क प्रकोष्ठ के अनुसार गायों के संरक्षण के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 700 हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं। इसके अलावा 51 ऑक्सीमीटर तथा 341 थर्मल स्कैनर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular