उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और लोगों की मौत हो गई। 26780 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14504 हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 26780 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी दौरान 28902 मरीज ठीक भी हुए हैं।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के 97000 गांवों में कोविड-19 टेस्टिंग और स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रदेश में टीकाकरण का काम भी समुचित रफ्तार से चल रहा है।
