Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना से 24 घंटे में 159 लोगों की गई जान,...

यूपी में कोरोना से 24 घंटे में 159 लोगों की गई जान, 2402 नए मरीज मिले


लखनऊ । यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 159 और मरीजों की मौत हो गई। इन मौतों को लेकर प्रदेश में कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है। शुक्रवार को मिले 2,402 नए मरीजों के साथ यूपी में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 16,86,138 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों में उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 के 2,402 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,145 मरीज बीमारी से उबर गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 16,13,841 कोरोना मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 159 और मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्या 20,053 हो गई है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.7 प्रतिशत हो गई है। 30 अप्रैल से सक्रिय मामलों की संख्या में 83 प्रतिशत की कमी आई है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में इस वक्‍त कोरोना के सक्रिय मामले 52,244 हैं। इनमें 38,055 मरीज घर पर आइसोलेशन में हैं। उन्‍होंने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 3.58 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। जबकि अब तक कुल 4.84 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रसाद ने कहा कि यूपी में अब तक कोविड-19 के टीकों की 1.73 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें 1.39 करोड़ लाभार्थियों ने पहली खुराक ली है और 34 लाख लोगों ने दोनों खुराक ले ली है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 172, सहारनपुर में 154, मेरठ में 121 और गोरखपुर में 116 नये संक्रमित पाये गये बाकी सभी जिलों में नये मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 100 से कम हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular