लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा केस बढ़ गए। गुरुवार को 34, 254 संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले बुधवार को 33,106 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस बीच औरैया जिले से भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर का गुरुवार रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। 15 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमण उनके फेफड़े तक पहुंच गया था। लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का भी संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वे 7 दिन से वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले सुरेश श्रीवास्तव के निजी सचिव की भी 5 दिन पहले कोरोना से ही मौत हो गई थी। सुरेश श्रीवास्तव के दो बेटे और एक बेटी है। इनमें एक बेटा और पत्नी संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। सुरेश श्रीवास्तव 75 साल के थे। रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया है। राजनाथ ने कहा है कि सुरेश श्रीवास्तव के निधन की खबर बहुत पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी।
यूपी में कोरोना से दो विधायकों का निधन
RELATED ARTICLES
