कोरोना संक्रमण ने ठीक एक दिन पहले का अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में रिकार्ड 9695 नए केस मिले जो पिछले वर्ष मार्च से शुरू हुए कोरोना काल का सर्वाधिक है। राहत की बात यह रही कि मौतों की संख्या में थोड़ी और कमी आई है। शुक्रवार को कोरोना से 37 लोगों की मौत हुई, जबकि ठीक एक दिन पहले यह संख्या 39 थी। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 2934 नए संक्रमित मिले, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को प्रदेश में संक्रमण के कुल 8490 और लखनऊ में 2369 नए मामले आए थे।
बीते एक दिन में कुल 1,97,479 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 3,63,44,993 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। इसमें 86,000 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 9695 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 48,306 कोरोना के एक्टिव मामले में से 22,904 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 835 मरीज इलाज करा रहे हैं और शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं।
केवल मेडिकल कालेज व जिला अस्पतालों में टीकाकरण
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। टीका उत्सव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 10 अप्रैल को सिर्फ मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में ही कोविड टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को टीका उत्सव 6000 केन्द्रों से शुरू किया जाएगा जिसे 14 अप्रैल तक 8000 केन्द्रों तक किया जाएगा।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में हुई कोरोना से मौत
अधिक नए केस वाले प्रमुख जिले-
जिले नए केसों की संख्या
लखनऊ 2934
प्रयागराज 1016
वाराणसी 845
कानपुर नगर 522
गोरखपुर 333
गौतमबुद्धनगर 225
झांसी 190
मेरठ 156
रायबरेली 145
मुरादाबाद 126
