Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना का कहर, मिले 18 हजार से ज्यादा नए मरीज

यूपी में कोरोना का कहर, मिले 18 हजार से ज्यादा नए मरीज

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर की स्थिति महाराष्ट्र और दिल्ली की तरह यूपी में बेहद भयावह हो चुकी है। एक दिन की राहत के बाद संक्रमितों की संख्या में जबदरस्त इजाफा हुआ है। 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान रिकॉर्ड 85 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को 13685 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह एक ही दिन में इनकी संख्या में 4336 का इजाफा हो गया। अप्रैल माह में कोरोना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इस महीने में अभी 13 दिन ही हुए हैं और संक्रमण सात गुना बढ़ गया है। अब तक यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं। यूपी में रविवार को 15 हजार से ज्यादा नए केस आने के बाद सोमवार को 13 हजार के करीब केस आने से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार को 18,021 नए केस आने से संकट फिर बढ़ गया है। मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 9,309 लोगों की मौत हुई है।
प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95,980 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक उपचार के बाद 6,18,293 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य में इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 15,353 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 12 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 72 संक्रमितों की मौत की सूचना थी। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 93 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीका की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं। कोरोना का संक्रमण कहर मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी बरपा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के एक निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। उनका इलाज संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular