Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, पारा 40...

यूपी में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, पारा 40 डिग्री के पार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि राज्य में अगले 24 घंटे के अंदर आपको उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार नौ जुलाई से पहले बारिश शुरू हो जाएगी और फिर मानसून की बरसात अब लगातार उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी। इस बीच सूबे के कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया। फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग में नेपाल से सटे हुए चार जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसमें बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर शामिल हैं। मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी करते हुए आसार जताए हैं कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवा चलेगी और गरज बरस के साथ बारिश होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular