Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा : सतीश मिश्रा बोले-ब्राह्मणों...

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा : सतीश मिश्रा बोले-ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है सरकार

नोएडा विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका एलान पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने किया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों को ठगा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पास बी टीम नहीं है। 

उत्तर प्रदेश में बसपा हर जिले में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। गुरुवार को कानपुर में बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। भाजपा ने 10 हजार करोड़ इकट्ठा कर लिया, लेकिन मंदिर नहीं बना। 

पांच अगस्त को पांच ईंटों को रखकर पूजन किया था। भूमि पूजन नहीं किया था, नहीं तो वहां पर मंदिर बन रहा होता। भाजपा ने ब्राह्मणों से वोट और नोट मांगने का काम करने के साथ उनको गोली मारने का काम किया है। कहा कि रायबरेली, लखनऊ व महोबा में ब्राह्मण समाज के व्यापारी की हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular