यूपी बोर्ड 2021 : यूपी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। भारत सरकार द्वारा जिस तिथि से परीक्षा कराए जाने के संबंध में सुझाव प्राप्त होगा, उन तारीखों में परीक्षा करा कर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में बोर्ड परीक्षा संपादित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा देने वाले 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रबंधकों एवं जिला विद्यालय निरिक्षकों से कहा कि बोर्ड परीक्षा के पहले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी बच्चों व शिक्षकों के टीकाकरण के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करवाकर अभियान चलाया जाए।
यूपी बोर्ड 2021 : तैयारियां पूरी, एक महीने में घोषित किया जाएगा परिणाम- डॉ दिनेश शर्मा
RELATED ARTICLES
