यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 की परीक्षाओं पर यूपी सरकार जल्द कोई फैसला ले सकती हैं। परीक्षाएं स्तगित होने के बाद अब छात्रों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार है। अभी तक बोर्ड ने दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने का भी फैसला नहीं लिया है।
इससे पहले 15 अप्रैल को जारी आदेश में कहा गया था कि यूपी बोर्ड की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा था कि कोरोना पीक का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 25 मई को समाप्त होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होनी थी। लेकिन अब बोर्ड हालात की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।
