Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू, 09 मार्च को समाप्त

यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू, 09 मार्च को समाप्त

प्रयागराज (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया गया है।

यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर 09 मार्च को समाप्त होगी। सचिव ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली प्रातः 8.30 से 11.45 तक और द्वितीय पाली दो बजे से 5.15 बजे तक चलेगी।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular