Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड परीक्षा : प्रयागराज में 291 ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र

यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रयागराज में 291 ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र

प्रयागराज (हि.स.)। यूपी बोर्ड, प्रयागराज द्वारा संचालित 2022 के हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद में 291 परीक्षा केन्द्र ऑनलाइन निर्धारित किये गये हैं। यदि कोई आपत्ति है तो वह अपना प्रत्यावेदन 13 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कर सकते हैं।

यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा ने देते हुए बताया है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों द्वारा भरी गयी आधारभूत सुविधाओं एवं सूचनाओं के आधार पर जनपद प्रयागराज में कुल 291 परीक्षा केन्द्र ऑनलाइन निर्धारित किये गये हैं। उक्त सूची डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा है और विद्यालय के प्रधानाचार्यों के वाट्सअप ग्रुप पर केन्द्रों की सूची डाल दी गयी है।

उन्होंने कहा है कि यदि ऑनलाइन परीक्षा केन्द्रों पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह कार्यालय में ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से प्राप्त करा सकते हैं। 13 जनवरी के बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular