Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड : कैम्प में लगभग 60 हजार छात्रों के मामलों का...

 यूपी बोर्ड : कैम्प में लगभग 60 हजार छात्रों के मामलों का हुआ निस्तारण

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने अंकपत्रों में गड़बड़ी को लेकर परेशान छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने अभियान चलाकर सारे विवादों का निस्तारण कर दिया है। शिविर में कुल 59,860 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने देते हुए बताया कि इसके लिए जिलों में विशेष शिविर लगाए गए थे। जिसमें करीब सात साल से लम्बित पड़े मामलों को निस्तारित किया गया। मेरठ में 24,512, प्रयागराज में 8356, बरेली में 5188, वाराणसी में 18,591 एवं गोरखपुर में 3213 प्रकरण का निस्तारण किया गया। सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड ने दो माह के अंदर कैम्प लगाकर नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम, माता का नाम वाले विवादों को खत्म कर दिया। इसको लेकर वर्षों से लोग बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular