Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उप्र ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उक्त परीक्षा प्रदेश के 96 केन्द्रों पर 22 जुलाई को हुई थी।

यूपी बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में कुल 18,400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 16,783 परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट में कुल 26,269 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 25,191 परीक्षा में सम्मिलित हुए और 23,007 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रदेश के निर्धारित तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ।

विद्या कान्त/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular