Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : हर अभ्यर्थी को मिलेगा कोशिश सुरक्षा...

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : हर अभ्यर्थी को मिलेगा कोशिश सुरक्षा किट

लखनऊ (हि.स.)। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार कोशिश सुरक्षा किट दिया जाएगा। यह किट लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से हर सेंटर पर एक दिन पहले ही पहुंचा दिया जाएगा। इसमें दो मास्क के साथ ही सेनेटाइजर भी होगा।

इस सम्बंध में शुक्रवार को राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि हर अभ्यर्थी की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हर सेंटर को भी सेनेटाइज कराने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश पत्र भी अब डाउनलोड होने लगा है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को दिए जाने वाले किट में एक फेस शील्ड, दोनों पालियों के लिए दो मास्क, सैनेटाइजर तथा अंगूठे की छाप के लिए इंक पैड की डिब्बी दिया जाएगा। उन्होंने सलाह दी कि हर अभ्यर्थी को कोरोना का टिका लगवा लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular