Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी, जून में होंगे...

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी, जून में होंगे आवेदन


लखनऊ । यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को  एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब एक माह के बाद इच्छुक अभ्यर्थियों इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी 15 जून 2021 तक अधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से किया जा रहा है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2021 तक दिया गया। फिर इसे बढ़ाकर 15 मई 2021 कर दिया गया। अब तीसरी बाद आवेदन की अंतिम तिथि को 15 जून 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी का यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular