Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी पुलिस को और भी आधुनिक बनाएंगे : आरके विश्वकर्मा

यूपी पुलिस को और भी आधुनिक बनाएंगे : आरके विश्वकर्मा

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक आरके. विश्वकर्मा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर माफियाओं पर चल रही कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों के साथ-साथ सरंक्षणदाताओं पर भी कठोर कार्रवाई होगी।

पुलिस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरके. विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में माफियाराज का खात्मा करेंगे। असहाय, गरीबों और महिलाओं के लिए पुलिस कार्य करेगी। यूपी पुलिस को और भी आधुनिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में 36 हजार महिला पुलिसकर्मी हैं। यह किसी भी राज्य की पुलिस में महिलाकर्मियों की संख्या में सबसे ज्यादा हैं। इसलिए महिला अपराधों के मामलो में हम बेहतर कार्रवाई कर पाते हैं। आरके विश्वकर्मा वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और दो माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

बीते 11 माह से डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर डीएस चौहान ने नवागंतुक कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular