फरीदाबादहि.स.)। यूपी पुलिस के दरोगा को राज्य चौकसी ब्यूरो ने रंगे हाथों 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का मेडिकल करवाकर विजिलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-81 बुढैना निवासी आदेश भड़ाना ने बताया कि उनका एक मामला यूपी में हो गया था, जिसको लेकर उसका छोटा भाई तथा वह भी गिरफ्तार हुआ था, बाद में मेरी बेल हो गई, अब इस मामले में धारा बढ़ाकर उन्हें धमकाकर यूपी के हापुड बाबूगढ़ थाने का दरोगा सुरेंद्र कुमार उनसे रिश्वत मांग रहा था, पहले भी वह उसे एक लाख रूपए रिश्वत के तौर पर दे चुके है, लेकिन फिर से वह उनसे रूपए की मांग करने लगा, परंतु उनकी माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह रिश्वत दे सके इसलिए उसने इस दरोगा की शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो मिर्जापुर सामुदायिक केंद्र में कर दी, जिस पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दरोगा को फरीदाबाद बुलाया और आज सेक्टर-81 से उसे रंंगे हाथों रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया।
मनोज/संजीव
