Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा से चितिंत हैं बसपा प्रमुख...

यूपी पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा से चितिंत हैं बसपा प्रमुख मायावती


लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यूपी पंचायत चुनाव के बाद जगह-जगह हो हिंसा और झड़प की घटनाओं पर चिंता जताकर सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। बसपा नेता ने किया, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद जिस प्रकार से राजनीतिक हिंसा, झड़प, आगजनी व अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, यह अति-दुःखद व अति-चिन्ताजनक। राज्य सरकार को मामले में गंभीर होकर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की सख्त जरूरत। बीएसपी की यह मांग। उल्लेखनीय है कि यूपी में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद गोरखपुर सहित कई जिलो से हिंसा, झड़प और आगजनी की खबरें आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular