Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी : जिपं. अध्यक्ष बनाने के लिए बागियों और निर्दलियों को साधने...

यूपी : जिपं. अध्यक्ष बनाने के लिए बागियों और निर्दलियों को साधने में जुटी भाजपा

प्रदेश भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के अधिकांश पदों पर पार्टी की जीत पर सुनिश्चित करने में जुट गई है। बहुमत के आंकड़ों के लिए बागियों, निर्दलियों और अन्य से पार्टी ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

भाजपा के तमाम पदाधिकारी पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर मीडिया में आ रही खबरों से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं। ऐसे पदाधिकारियों का कहना है कि कई जिलों में विपक्षी दलों के जीत के आंकड़ें हवा हवाई खड़े किए जा रहे हैं। सपा को इस चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं भाजपा के जीत का ग्राफ पिछले चुनाव के मुकाबले बहुत बढ़ा है। 

पार्टी के एक वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव में किस दल को कितनी सफलता मिली इसका आंकलन तब होगा जब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव हो जाएंगे। बहुमत का आंकड़ा नहीं होने पर जरूरी संख्या में र्निदल व अन्य सदस्यों का साथ जिस दल को मिलेगा वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular