बलिया (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। बलिया जिले से भाजपा के दोनों मंत्री फिलहाल पीछे चल रहे हैं। जबकि बाकी सीटों पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
फेफना से लगातार दो बार के विधायक एवं मंत्री उपेन्द्र तिवारी सातवें राउंड तक 19,154 मत पाकर सपा के संग्राम सिंह (23,352) से पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के एक और मंत्री बैरिया से भाजपा उम्मीदवार आनंद स्वरूप शुक्ल भी पीछे चल रहे हैं। बैरिया में सपा के जयप्रकाश अंचल को आठवें राउंड तक 20,364 मत मिले हैं, जबकि आनंद शुक्ल को 17,565 वोट ही मिल सके हैं। उधर, बसपा की रसड़ा सीट बरकरार रहती दिख रही है। शुरू में पीछे चलने के बाद बसपा के उमाशंकर सिंह छठवें राउंड तक 17,992 मत पाकर आगे हो गए। इस राउंड तक सपा के महेंद्र को 16,048 और भाजपा के बब्बन राजभर को 2387 मत मिले हैं। बांसडीह में सपा के कद्दावर और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी पीछे चल रहे। यहां भाजपा और निषाद पार्टी की केतकी सिंह को पांचवें राउंड तक 15,747 और सपा के रामगोविंद को 12,736 वोट मिले हैं।
पंकज
