Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी ग्लोबल समिट 2023 में विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी : कपिलदेव...

यूपी ग्लोबल समिट 2023 में विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी : कपिलदेव अग्रवाल

लखनऊ(हि.स.)। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से इन्डस्ट्रीज पार्टनर्स के साथ संगोष्ठी में विभागीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फरवरी माह में होने जा रहे यूपी ग्लोबल समिट 2023 में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनायें हैं। संगोष्ठी में उद्योग से जुड़े अपने लोग नये-नये विचार के साथ आये हैं। प्रदेश सरकार आपके विचारों को फलीभूत करने के लिये काई कसर नहीं रखेगी। सभी उपस्थित उद्योगपतियों का आभारी हूं कि वे यहां आये और यूपी ग्लोबल समिट की तैयारियों में हिस्सेदारी कर रहे हैं।

कपिलदेव ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर ले जाने का जो संकल्प लिया है। उसे हम सभी मिलकर अवश्यक प्राप्त कर लेंगे। हम अपने 150 आईटीआई को टाटा के सहयोग से उच्चीकृत करने जा रही है। आप निवेश के नवीन रास्ते सुझायें, हमारी सरकार उनको लागू करने के के आपको बेहतर अवसर तथा भौतिक एवं वित्तीय संसाधन उपलब्ध करायेगी। निवेश का परिणाम देश को युगों तक मिलता है तो आईये हमारे साथ सहयोग कर देश को दुनिया में सर्वोच्च शिखर पर ले जाने वाले लोगों तैयार करें।

इससे पहले प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के सभागार में विभाग के साथ जुड़े इन्डस्ट्रीज पार्टनर्स, शैक्षिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा अन्य औद्योगिक इकाईयों तथा संगठनों के प्रमुख लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रमुख सचिव, निदेशक हरिकेश चौरसिया, अपर निदेशक मानपाल सिंह, संयुक्त निदेशक राजेन्द्र प्रसाद सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular