Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के 21 जिले ऐसे जहां 500 से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस,...

यूपी के 21 जिले ऐसे जहां 500 से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस, हेल्थ अलर्ट जारी

प्रदेश भर में विभिन्न जिलों में वहां के बढ़ते मरीजों की जरूरतों को देखते हुए युद्धस्तर पर सारे इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। बेड से लेकर आक्सीजन, वेंटिलेटर व सूई एवं दवाओं के साथ-साथ डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। अब तक लेवल वन से लेवल थ्री तक के अस्पतालों में अधिकतम 1.51 लाख बेड की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ा करीब दो लाख तक किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण से जुड़े आकड़े के अनुसार प्रदेश के 21 जिले ऐसे हैं जहां 500 से ज्यादा सक्रिये केस हैं। ऐसे में जरूरत के अनुसार एक-दूसरे जिलों में आक्सीजन सिलेंडर से लेकर विशेषज्ञ डाक्टरों को स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. डीएस नेगी की माने तो आकस्मिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश में बेड की संख्या पौने दो लाख से लेकर दो लाख तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे जिले जहां कोविड के कम मरीज हैं और वहां विशेषज्ञ डाक्टर व आक्सीजन की व्यवस्था अधिक है, उन जिलों से दूसरे जिले जहां ज्यादा रोगी हैं। जरूरत के अनुसार उन्हें वहां स्थानान्तरित किया जाएगा, ताकि आक्सीजन की कोई समस्या न रह जाए। साथ ही मरीज को उसके पास के जिले में ही अच्छा इलाज मिल जाए। विदित हो कि पिछले वर्ष अगस्त -सितंबर महने में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि होने पर आक्सीजन व विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज की सुविधा न मिलने के कारण बड़े शहरों में रोगियों की काफी भीड़ जुट गई थी, इसे काबू करना कठिन हो गया था। लिहाजा उसी को ध्यान में रखकर समय रहते सारे ंतजाम किए जा रहे हैं।

इन जिलों 21 जिलों में हैं 500 से अधिक सक्रिय कोरोना केस

लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, मेरठ ,गोरखपुर, झांसी, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, बाराबंकी, मथुरा, जौनपुर, आजमगढ़, रायबरेली व ललितपुर के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular