Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का 1...

यूपी के सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का 1 जून से होगा टीकाकरण, सीएम योगी ने दिया निर्देश

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जून से प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग वालों को टीकाकरण का ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को टीम-9 संग एक बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन कोरोना से सुरक्षा कवच है। लिहाजा अब ग्रामीण इलाकों के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग वालों को 1 जून टीका लगवाने की व्यवस्था की जाए। दरअसल, अभी राज्य के सिर्फ 23 जिलों में ही 18 से 44 आयुवर्ग वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। बैठक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को प्राथमिक के आधार पर टीका लगवाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर में बच्चे सर्वाधिक रिस्क की श्रेणी में हो सकते हैं, लिहाजा ऐसे बच्चों के माता-पिता को टीका लगवा जाएगा। साथ उन्होंने तीसरी लहर से पहले सभी पात्र लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक एक करोड 62 लाख लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दी जा चुकी है जो एक बड़ी संख्या है। साथ ही युपी सर्वाधिक टेस्टिंग वाला भी राज्य है।
कोरोना के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार नये केस आये थे और आज 6 हजार केस आये हैं। जिससे पता चलता है कि अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 21 दिनों के अन्दर 2 लाख 16 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में टेस्ट क्षमता बढ़ाई गयी है। पिछले 24 घंटे के अन्दर 3 लाख 7 हजार टेस्ट किये हैं। पूरे कोराना काल में अभी तक पूरे प्रदेश में 04 करोड 65 लाख टेस्ट किये गये जो देश के अन्दर किसी भी प्रदेश द्वारा किये गये सर्वाधिक टेस्ट हैं। कोरोना से प्रदेश में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular