Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के रामपुर और लखनऊ में लगेगा हुनर हाट

यूपी के रामपुर और लखनऊ में लगेगा हुनर हाट

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रामपुर और लखनऊ में हुनर हाट का आयोजन होने जा रहा है। रामपुर में 18 से 27 दिसम्बर तक और लखनऊ के शिल्प ग्राम में 23 से 31 जनवरी तक हुनर हाट आयोजित किया जायेगा। हुनर हाट की इस बार की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’ है। यह जानकारी केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोशल प्लेटफार्म पर साझा की।

बीते 11 नवम्बर से 22 नवम्बर के बीच दिल्ली में भी अल्पसंख्यक कार्य विभाग की तरफ से हुनर हाट का आयोजन किया गया था। कोरोना संकट काल में हुनर हाट में आने वाली संख्या में एक सप्ताह के बाद इजाफा नहीं हो सका था। यही कारण है कि अल्पसंख्यक कार्य विभाग को यूपी में होने जा रहे दोनों हुनर हाट से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। 
हुनर हाट के ये होंगे मुख्य आकर्षण
हुनर हाट में देश के कोने कोने से कलाकार अपने कृतियों के साथ आते है। यूपी के लखनऊ और रामपुर में होने जा रहे हुनर हाट में गुजरात की अजरख, जम्मू-कश्मीर की पश्मीना शाल, झारखण्ड से तुसार सिल्क, असम की ड्राई फ्लावर्स, आंध्र प्रदेश की पोचमपल्ली इक्कट, बिहार की मधुबनी पेंटिंग्स, कर्नाटक में बनने वाले लकड़ी के खिलौने, मणिपुर के कलाकारों के हस्तनिर्मित खिलौने मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। 

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular