Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के मेडिकल कॉलेजों में 8 मई से लागू की जाए ई-ओपीडी...

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 8 मई से लागू की जाए ई-ओपीडी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगामी शनिवार से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में ई-ओपीडी की व्यवस्था लागू की जाए। मुख्यमंत्री  ने प्रत्येक जिले में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर (आईसीसीसी) की व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने पर बल देते हुए कहा कि जिले की आबादी के मद्देनजर ईसीसीसी में फोन लाइन्स की संख्या बढ़ायी जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी प्रतिदिन कम से कम एक बार उसके परिजनों को उपलब्ध कराने के लिए एक चिकित्सक नामित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयुष विभाग के 1500 से अधिक डॉक्‍टर करीब 80 हजार लोगों को रोजाना  ऑनलाइन योग व आयुर्वेद से होने वाले फायदों के बारे में जानकारियां दे रहे है। यही नहीं डॉक्‍टर कोरोना से लड़ने के लिए उनको घरेलू नुस्‍खों को इस्तेमाल करने के तरीके भी बता रहे हैं।

प्रदेश में 2104 आयुष चिकित्‍सालय हैं। इसमें 8 बड़े अस्‍पताल है। यहां से होम आइसोलेशन मरीजों को जिला प्रशासन की मदद से निशुल्‍क काढ़ा भेजने का काम किया जा रहा है। यह काढ़ा आयुष विभाग के डॉक्‍टरों ने स्‍वयं तैयार किया है। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर काढ़ा वितरण के काम में तेजी आ गई है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular