Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के बारे में हमसे सवाल न करें, यहां 32 वर्ष से...

यूपी के बारे में हमसे सवाल न करें, यहां 32 वर्ष से कांग्रेस की सरकार नहीं: अजय कुमार लल्लू

-डीडी कॉन्क्लेव में चर्चा के दौरान बोले अजय कुमार लल्लू

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश दूरदर्शन की ओर से होटल ताज में आयोजित ‘कितना बदला यूपी’ विषयक डीडी कॉन्क्लेव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा के मामले में घिरा है। राज्य में कानून व्यस्था ध्वस्त है। किसान, युवा, महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में हमसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि 32 वर्षों से प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है।

प्रदेश में लड़की हूँ लड़ सकती हूं नारे को बुलंद करने के सवाल पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उप्र में प्रियंका संकल्प इसलिए ले रही हैं क्योंकि यहां चुनाव है। घोषणा पत्र यहां बन रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। धान 25 रुपये में खरीदा जा रहा है। बेरोजगारी दूर करने का वादा किया था। उसे पूरा किया। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे नीचे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में हमसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए। 32 वर्षों से प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है। सपा, बसपा और भाजपा के लोग प्रदेश की हालत के लिए जिम्मेदारी हैं। राहुल गांधी के प्रदेश चुनाव में भूमिका के सवाल पर लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रभारी हैं। इसलिए वह उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय दे रही हैं। यहां चुनाव भी होने वाले हैं। रही बात राहुल गांधी की वह अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के दौरे पर थे। उनके कार्यक्रम लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में सरकार बनाने जा रही है। हमने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा किया है, 20 लाख नौकरियां देने की बात की है। हम जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। उनके लिए जनता के बीच संघर्ष कर रहें हैं।

दिलीप शुक्ला/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular