Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के पंचायत प्रमुख के पदों के लिए चुनाव में प्रचंड हिंसा

यूपी के पंचायत प्रमुख के पदों के लिए चुनाव में प्रचंड हिंसा

लखनऊ । उत्तरप्रदेश के 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए मतदान के दौरान हिंसा का जबरदस्त दौर देखा गया। कहीं भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सामने आ गए, तो कहीं गोलियों और हथगोलों के बीच पुलिस खुद अपनी जान बचाने के लिए भागती नजर आई।
शनिवार को मतदान के दौरान कई जिलों में हिंसा की खबरें भी सामने आईं। हमीरपुर जिले में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर लाठियों से हमला किया और उनके वोटरों को पोलिंग बूथ पहुंचने से रोका। आरोप है कि इस हिंसा में पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
चंदौली जिले में भी बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर पथराव हुआ और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इटावा और अयोध्या में भी इस तरह की खबरें सामने आईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular